शिकारपुर में चीनी के थोक विक्रेता का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण।
डीके निगम संवाददाता
शिकारपुर। शनिवार को शिकारपुर
एसडीएम प्रतीक्षा पांडे ने मार्केटिंग इंस्पेक्टर एवं मंडी सचिव, शिकारपुर के साथ कस्बे में लाइसेंस प्राप्त एकमात्र चीनी थोक विक्रेता के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चीनी के उपलब्ध स्टॉक, स्टॉक रजिस्टर एवं निर्धारित अभिलेखों की जांच की। विक्रेता द्वारा 22 अगस्त 2026 तक का स्टॉक घोषित एवं अपडेट पाया गया। अधिकारियों ने स्टॉक की उपलब्धता तथा शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी जांच की।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीनी के स्टॉक एवं बिक्री व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। प्रशासन की इस कार्रवाई से थोक विक्रेताओं में हड़कंप की स्थिति रही।






