Saturday, August 22, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedब्रेकिंग आजमगढ़: तरवां थाना की पुलिस टीम गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी को...

ब्रेकिंग आजमगढ़: तरवां थाना की पुलिस टीम गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार!!

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ तरवां / सूरज सिंह – आजमगढ़ जनपद के तरवां पुलिस ने लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी और अवैध असलहे से जुड़े मामलों में सक्रिय जामवन्त यादव उर्फ जमुना गैंग के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। मामले में वांछित आरोपी हीरालाल यादव निवासी सरायभादी को पुलिस ने शनिवार को गांव से करीब 700-800 मीटर दूर खेत से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार एक जनवरी 2021 को मिट्टी उठाने के विवाद में सुबाष यादव ने जामवन्त यादव और हीरालाल यादव पर घर के दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने और अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायर करने का आरोप लगाया था। मामले में तरवां थाने में हत्या के प्रयास समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। विवेचना के दौरान जामवन्त यादव के कब्जे से .315 बोर का देशी तमंचा बरामद होने की बात पुलिस ने बताई। वहीं 2025 में वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में दर्ज लूट के मामले में भी जामवन्त का नाम सामने आया। पुलिस के मुताबिक जामवन्त के खिलाफ आजमगढ़, गाजीपुर और वाराणसी में कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। हीरालाल के खिलाफ भी चार मुकदमे दर्ज बताए गए हैं!!

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img