Saturday, August 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedकेन्द्रीय मंत्री के बयान पर सपा नेता शिवकुमार शर्मा सीटू भाई ने...

केन्द्रीय मंत्री के बयान पर सपा नेता शिवकुमार शर्मा सीटू भाई ने उठाए सवाल।

 

*केन्द्रीय मंत्री के बयान पर सपा नेता शिवकुमार शर्मा सीटू भाई ने उठाए सवाल*

*कहा- जब गोली चलाने का आदेश मजिस्ट्रेट देता है तो आज तक मुलायम सिंह पर क्यों लगाए जा रहे हैं आरोप*

डीके निगम संवाददाता

बुलंदशहर-शिकारपुर/संसद में केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह के बयान को लेकर सपा नेता शिवकुमार शर्मा सीटू भाई ने भाजपा पर सवाल उठाए हैं, उन्होंने कहा है कि केंद्रीय मंत्री का ये कहना कि गोली चलाने का आदेश सरकार नहीं बल्कि मजिस्ट्रेट देता है तो फिर बरसों से पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर राम मंदिर आंदोलन के दौरान गोली चलवाने के आरोप क्यों लगाए जाते रहे, इसे भाजपा का दोहरा मापदंड बताते हुए सीटू भाई ने कहा कि बीजेपी को इस विषय पर पक्ष स्पष्ट करना चाहिए।
सीटू भाई ने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि संसद में केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी के सवाल के जवाब में कहा था कि गोली चलाने का आदेश मंत्री मुख्यमंत्री या गृहमंत्री नहीं देता, बल्कि परिस्थितियों के अनुसार संबंधित मजिस्ट्रेट लेते हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह बात सही है तो भाजपा का यह दोहरा रवैया है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img