किसान के नलकूप से विद्युत मोटर के तार चोरी, पीड़ित ने दी तहरीर।
बेखौफ अज्ञात चोरों ने नलकूप की मोटर काटकर तार किए चोरी।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर किसान उठा रहे सवालिया निशान।
भाजपा नेता पंकज शर्मा के चाचा के नलकूप से चोरों की मोटर चोरी।
शिकारपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला सालिकपुर में खेत पर लगे कुएं से विद्युत मोटर के तार चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, शिकारपुर नगर के मौहल्ला मौथरपुरा निवासी ब्रिजेश कुमार शर्मा पुत्र नानक चंद शर्मा की गांव नगला सालिकपुर में लगभग 20 बीघा कृषि भूमि है। खेत में सिंचाई के लिए लगे कुएं पर विद्युत मोटर स्थापित थी। आरोप है कि 2 अगस्त की रात अज्ञात चोर मोटर के तार काटकर चोरी कर ले गए। रविवार सुबह खेत पर पहुंचने पर मोटर के तार गायब मिले, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई।
पीड़ित का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और कोतवाली में लिखित तहरीर भी सौंपी गई। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक न तो मुकदमा दर्ज किया गया।
ब्रिजेश कुमार शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए, चोरी हुए विद्युत मोटर के तार बरामद किए जाएं तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
वहीं, इस मामले में पुलिस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अब यह देखना होगा कि पुलिस चोरी की इस घटना का खुलासा कब तक कर पाती है।






