Tuesday, July 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसावन के पावन पर्व एवं कांवड़ पदयात्रा की तैयारियों का एसडीएम लालगंज...

सावन के पावन पर्व एवं कांवड़ पदयात्रा की तैयारियों का एसडीएम लालगंज ने लिया जायजा

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ लालगंज / सूरज सिंह – आगामी सावन माह और कांवड़ पदयात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से उप जिलाधिकारी लालगंज नेहा मिश्रा ने मंगलवार को थाना देवगांव क्षेत्र स्थित बुढ़ऊ बाबा मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आस पास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर और मार्गों पर विशेष ध्यान दिए जाने का उन्होंने निर्देश दिया। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून -व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई। एसडीएम ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। पेयजल, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन तथा सुरक्षा संबंधी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि सावन पर्व के दौरान श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता के साथ दर्शन-पूजन कर सकें।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img