जनसागर टुडे
आजमगढ़ / सुरज सिंह – आजमगढ़ मे काम में लापरवाही के मामले में मुख्य अभियंता इंजीनियर रामबाबू ने दो एसडीओ को नोटिस जारी किया है। दो जेई को चार्जशीट दी गई है। संविदा लाइनमैन का दो दिन का मानदेय रोक दिया गया है। मुख्य अभियंता ने बताया कि एसडीओ मेंहनगर प्रीतम चौरसिया, महराजगंज बृजेश राव और जेई चित्रसेन प्रसाद, मनोज गुप्ता अपने क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर जलने की घटनाओं को गंभीरता ने नहीं ले रहे थे। ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद अगर समय से पीआर भेज देते तो ट्रांसफॉर्मर बदल जाता। उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होती। कर्तव्यों के प्रति लापरवाह मिलने पर दोनों एसडीओ को नोटिस जारी किया गया है। दोनों जेई को चार्जशीट दी गई है। क्षेत्र के संविदा लाइनमैन का दो दिन का मानदेय रोक दिया गया है।






