*संजीव शर्मा बने सोशल मीडिया संयोजक, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर*
सिकंदराबाद :भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए कस्बा निवासी संजीव कुमार शर्मा को विधानसभा-64 सिकंदराबाद का सोशल मीडिया संयोजक नियुक्त किया है।
उनकी नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। संजीव कुमार शर्मा ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। सोशल मीडिया आज जनसंवाद का सशक्त माध्यम बन चुका है और इसके जरिए पार्टी की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।






