Tuesday, November 24, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर हिंदू युवा वाहिनी ने...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर हिंदू युवा वाहिनी ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा, दो मिनट का मौन रखकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जनसागर टुडे 

मेहनगर, आजमगढ़ – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन के उपरांत हिंदू युवा वाहिनी आजमगढ़ की जिला इकाई की ओर से जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित संगठन के पदाधिकारियों ने इस दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मां का स्थान संसार में सर्वोच्च होता है। मां की ममता और उसके संस्कार ही किसी व्यक्ति के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। माता सावित्री देवी ने एक ऐसे संत को जन्म दिया, जो आज उत्तर प्रदेश जैसे विशाल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं और प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि पूज्य महाराज जी हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक भी रहे हैं। उनके संरक्षण एवं मार्गदर्शन में ही संगठन के कार्यकर्ताओं ने समाजसेवा, संगठन की मजबूती और जनहित में कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त की है। संगठन के कार्यकर्ताओं के लिए यह अत्यंत दुखद क्षण है। इस कठिन समय में हम सभी दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान पूरे श्रद्धा भाव के साथ दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। उपस्थित लोगों ने मौन रखकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के निर्वर्तमान मंडल प्रभारी वीरेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष सदानंद सिंह, जिला महामंत्री मनोज सिंह, जिला महामंत्री प्रमोद सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक चंद्र प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, जिला संगठन मंत्री अमित सिंह, पवन सिंह, जिला मंत्री हरिओम सिंह, सुरेंद्र सिंह तथा विश्व हिंदू महासंघ के अरुण सिंह साधु सहित हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

 

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img