Wednesday, October 7, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedविजय भारद्वाज प्रोडक्शन की “नारी शक्ति” में अंकिता गौतम निभा रहीं कॉरपोरेट...

विजय भारद्वाज प्रोडक्शन की “नारी शक्ति” में अंकिता गौतम निभा रहीं कॉरपोरेट गर्ल का किरदार

नई दिल्ली: विजय भारद्वाज प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार की गई ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्री म्यूजिक प्रोजेक्ट “नारी शक्ति” में पांच महिलाओं की अलग-अलग कहानियों को प्रस्तुत किया गया है। इसमें डॉक्टर, IPS ऑफिसर, इंजीनियर, वकील और कॉरपोरेट गर्ल के किरदारों के माध्यम से महिलाओं के संघर्ष और सशक्तिकरण की कहानी दिखाई गई है।इस प्रोजेक्ट में अंकिता गौतम ने कॉरपोरेट गर्ल का किरदार निभाया है। अंकिता गौतम लोनी क्षेत्र से आती हैं और एक साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने के बावजूद अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं। “नारी शक्ति” का ऑफिशियल टीजर लॉन्च हो चुका है, जिसमें अंकिता के किरदार की झलक दर्शकों को देखने को मिली है।

अंकिता गौतम अब विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के आगामी प्रोजेक्ट “हम बहरी नहीं हैं” में भी कॉरपोरेट गर्ल का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा विजय भारद्वाज प्रोडक्शन के आने वाले प्रोजेक्ट “हम कौन हैं”, “जंगल का रहस्य” और “फेक लाइफ” में भी उनके काम की तैयारी चल रही है। अंकिता गौतम ने भोजपुरी इंडस्ट्री में भी पहली बार कदम रखा है।

“नारी शक्ति” के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर विजय भारद्वाज हैं, जबकि कैमरामैन उमेश रवी हैं। “नारी शक्ति” बहुत जल्द दर्शकों के बीच रिलीज होने वाला है।

इससे पहले विजय भारद्वाज प्रोडक्शन का “हम ब्राह्मण हैं” और “भोले के साथ” गीत भी रिलीज हो चुका है और YouTube पर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स प्राप्त कर रहा है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img