मयूर विहार फेज-1, नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता के समर्थन में मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 को मयूर विहार फेज-1 स्थित महामंडलेश्वर आचार्य बालकानंद जी महाराज के आश्रम में समाज के प्रमुख लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक महामंडलेश्वर आचार्य बालकानंद जी महाराज के सान्निध्य में संपन्न हुई।
बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ की जा रही बयानबाजी, उन्हें गद्दार, राष्ट्रद्रोही, भ्रष्टाचारी तथा चोर-डाकू जैसे शब्दों से संबोधित किए जाने, उनके इस्तीफे की मांग किए जाने और उन्हें जेल भेजने जैसी मांगों को लेकर गंभीर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने इन परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का सार्वजनिक रूप से अपमान करना उचित नहीं है।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता हमारे समाज के प्रमुख स्तंभ हैं और पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। संकट की इस घड़ी में समाज के लोगों का दायित्व है कि वे उनके समर्थन में मजबूती से खड़े हों।
बैठक में यह भी कहा गया कि देश की संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा और स्वतंत्रता का सम्मान किया जाना चाहिए। किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ लगाए जाने वाले आरोपों पर तथ्यों एवं संवैधानिक प्रक्रिया के आधार पर ही विचार होना चाहिए।
हाल के दिनों में श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता के समर्थन में देशभर में विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रवादी संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अनेक स्थानों पर समाज के लोगों ने उनके समर्थन में आवाज उठाते हुए उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण और सेवाओं की सराहना की है। उनके समर्थन में आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है।
इस अवसर पर व्यापारी, समाजसेवी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े रिंकू मित्तल भी बुलंदशहर से अपने साथी व्यापारियों के साथ विशेष रूप से बैठक में पहुंचे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता के समर्थन में आयोजित इस बैठक को समाज की एकजुटता का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
रिंकू मित्तल ने कहा कि देश स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि सभी सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों को देश की रक्षा और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के लिए आगे आकर एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि यदि श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता के खिलाफ इसी तरह लगातार बेवजह आरोप लगाए जाते रहे और अपशब्दों का प्रयोग बंद नहीं हुआ, तो ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आह्वान किया कि यदि इस तरह की बयानबाजी और आरोपों का सिलसिला नहीं रुकता है, तो देशभर के विभिन्न समाज और संगठन एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करने के लिए आगे आएंगे।
बैठक में उपस्थित सभी सम्मानित जनों का महामंडलेश्वर आचार्य बालकानंद जी महाराज की ओर से पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों ने महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और मुख्य चुनाव आयुक्त के समर्थन में अपनी एकजुटता व्यक्त की।
वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में समाज के लोगों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए तथा मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार गुप्ता के सम्मान और उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण के समर्थन में आवाज बुलंद करनी चाहिए।
बैठक में श्री जय भगवान गोयल, श्री नंदकिशोर अग्रवाल, रिंकू मित्तल, बुलंदशहर, सहित समाज के अनेक प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इस दौरान आगे की रणनीति और समाज के स्तर पर आवश्यक कदम उठाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।






