Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedकिसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर हवन-पूजन, किसानों ने किया...

किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर हवन-पूजन, किसानों ने किया याद

किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर हवन-पूजन, किसानों ने किया याद

डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक एवं किसानों की आवाज को बुलंद करने वाले महान किसान नेता स्व. चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती मंगलवार को भूड चौराहा चौधरी चरण सिंह स्मारक में भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में तथा किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक मनाई। इस दौरान किसानों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके संघर्ष और किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया।
कार्यक्रम में हवन-पूजन का आयोजन किया गया। हवन के बाद प्रसाद एवं फल वितरण किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन संघर्ष में लगा दिया और किसानों को अपनी बात कहने से तथा अपने हक के लिए आवाज उठाने का हौसला दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने कहा है कि किसान आज भी बाबा टिकैत के संघर्ष और विचारों को याद करते हैं तथा उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाकियू टिकैत एडवोकेट चौ. अरव सिंह, राजपाल सिंह, ललित यादव अभय लोधी सुरेंद्र पहलवान विजय सिरोही लीलू प्रधान लोकेंद्र प्रधान बदन सिंह राहुल चौधरी यशपाल सिंह रिंकू चौधरी संजय सिंह लख्मी सिंह केड़ी त्यागी महिपाल सिंह वीरेंद्र यादव समेत अन्य किसान नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img