अधिवक्ताओं को प्रशस्ति और सदस्यता प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित।

बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कार्यक्रम हुआ। दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन शिव किशोर गौड़ और जनपद न्यायाधीश संजय सिंह प्रथम समेत अन्य न्यायाधीशों का स्वागत किया गया। चेयरमैन और अतिथियों ने अधिवक्ताओं को प्रशस्ति पत्र और सदस्यता प्रमाण
पत्र वितरित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र शर्मा ने की। महासचिव धर्मेंद्र सिंह खालौर, सह सचिव बृज मोहन सिंह, पूर्व सह सचिव मोहित कुमार सक्सैना समेत कोर कमेटी के सदस्य और अधिवक्ता मौजूद रहे। इनमें अजय कुमार लोधी, अंशिका सक्सैना, अभिषेक शर्मा, अमन गुप्ता, अभिनव अग्रवाल और गुड्डू कुमार सागर शामिल रहे।- छायाचित्र : अधिवक्ता अंशिका सक्सैना और पूर्व सह सचिव मोहित कुमार सक्सैना।






