Monday, October 5, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedश्राद्ध पक्ष में थमी बाजारों की रफ्तार, नवरात्र से कारोबार में तेजी...

श्राद्ध पक्ष में थमी बाजारों की रफ्तार, नवरात्र से कारोबार में तेजी आने की उम्मीद

श्राद्ध पक्ष में थमी बाजारों की रफ्तार, नवरात्र से कारोबार में तेजी आने की उम्मीद

–श्राद्ध के चलते कपड़े, आभूषण और इलैक्ट्रॉनिक्स सामान की बिक्री प्रभावित

-नवरात्र से कारोबार में रफ्तार की उम्मीद

जनसागर टुडे
जहांगीराबाद। श्राद्ध पक्ष शुरू होते ही नगर के बाजारों में खरीदारी की रफ्तार धीमी पड़ गई है। शनिवार को श्राद्ध पक्ष के सातवें दिन श्राद्ध के दिन भी प्रमुख बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा ग्राहकों की आवाजाही कम रही। कपड़े, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू वस्तुओं की दुकानों पर भी इसका असर दिखाई दिया। व्यापारियों का कहना है कि श्राद्ध पक्ष के दौरान लोग नई वस्तुओं की खरीदारी और शुभ कार्यों से परहेज करते हैं, जिससे कारोबार प्रभावित होता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष में लोग अपने पूर्वजों का स्मरण कर उनके निमित्त श्राद्ध और तर्पण करते हैं। इस दौरान अधिकांश परिवार खरीदारी और शुभ कार्यों को टाल देते हैं। इसी का सीधा असर बाजार की गतिविधियों पर पड़ता है। सामान्य दिनों में जहां दुकानों पर ग्राहकों की चहल-पहल बनी रहती थी, वहीं इन दिनों दुकानदार ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आ रहे हैं। व्यापारियों के मुताबिक श्राद्ध पक्ष की अवधि में कपड़े, जूते-चप्पल, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, फर्नीचर और अन्य घरेलू वस्तुओं की बिक्री में कमी आती है। कई परिवार नवरात्र और इसके बाद आने वाले त्योहारों के लिए खरीदारी रोककर रखते हैं। ऐसे में व्यापारियों को उम्मीद है कि श्राद्ध पक्ष समाप्त होने के बाद बाजार में रौनक लौटेगी और त्योहारी खरीदारी से कारोबार को गति मिलेगी।
आभूषण व्यापारी राजेश वर्मा के अनुसार त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। फिलहाल बाजार शांत है, लेकिन नवरात्र के बाद आभूषण व अन्य सामान की मांग बढ़ सकती है। वहीं कपड़ा व्यापारी मूलचंद बंसल ने बताया कि दुकानदारों ने आगामी त्योहारों को देखते हुए सामान मंगाकर तैयारी कर रखी है। श्राद्ध पक्ष समाप्त होने के बाद ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने और बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img