Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedराजीव गांधी चिल्ड्रेन स्कूल में वाहन चालकों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

राजीव गांधी चिल्ड्रेन स्कूल में वाहन चालकों का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम

जनसागर टुडे 

तरवां/आजमगढ़  –  आजमगढ़ जिले के तरवां क्षेत्र स्थित परमानपुर के राजीव गांधी चिल्ड्रेन स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के सभी वाहन चालकों के लिए विशेष वाहन चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण फोर्स मोटर इंजीनियर राहुल सिंह द्वारा प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वाहन चालकों को बच्चों को सुरक्षित तरीके से वाहन में बैठाने, सीट बेल्ट के सही उपयोग तथा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही वाहन के ब्रेक, क्लच, गियर, स्टीयरिंग, लाइट, इंडिकेटर, हॉर्न, वाइपर सहित अन्य आवश्यक नियंत्रणों के सही एवं सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, निर्धारित सावधानी के साथ वाहन चलाने, वाहन की नियमित जांच करने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल और उचित कार्रवाई करने के संबंध में भी प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया गया कि स्कूली बच्चों को लेकर वाहन चलाते समय चालक अतिरिक्त सतर्कता बरतें और किसी भी परिस्थिति में सुरक्षा मानकों से समझौता न करें।

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रबंध निदेशक  दिनेश प्रसाद मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा विद्यालय की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का उद्देश्य वाहन चालकों को अधिक सतर्क, जिम्मेदार और सुरक्षित वाहन संचालन के लिए तैयार करना है, ताकि प्रत्येक विद्यार्थी विद्यालय आते और घर लौटते समय सुरक्षित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि बच्चों की सुरक्षित यात्रा के लिए चालक, विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम का संदेश रहा— “सुरक्षित यात्रा, हमारी पहली प्राथमिकता।”

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img