Monday, September 28, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedतमसा तट पर गूंजा नदियों के संरक्षण का संकल्प, 29 अक्टूबर से...

तमसा तट पर गूंजा नदियों के संरक्षण का संकल्प, 29 अक्टूबर से निकलेगी तमसा बचाओ यात्रा

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / अजय सिंह – आजमगढ़ जिले के पवित्र दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूषा के पावन संगम पर गंगा समग्र संगठन द्वारा विश्व नदी दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। श्री श्री 108 दुर्वासा महामंडलेश्वर शुभम दास महाराज ने तमसा-मंजूषा संगम पर वैदिक मंत्रोचार के बीच विधि-विधान से नदी पूजन और भव्य आरती संपन्न कराई। महाराज जी ने कहा कि हमारी संस्कृति में नदियों को केवल जल स्रोत नहीं, बल्कि मां और देवी का दर्जा दिया गया है। गंगा समग्र आर्यमगढ़ के विभाग संरक्षक सुभाष चंद्र तिवारी कुंदन ने उपस्थित लोगों को नदियों के संरक्षण की शपथ दिलाते हुए कहा नदियां हमारे जीवन का आधार हैं। इनके अस्तित्व के बिना मानव जीवन की कल्पना भी असंभव है। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पौराणिक नदियों की सफाई और उनके पुनरुद्धार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। गोरक्ष प्रांत के सह-संयोजक अजय कुमार राय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि पौराणिक तमसा नदी के संरक्षण और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से 29 अक्टूबर से तमसा बचाओ यात्रा का भव्य शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि नदियों में कूड़ा-कचरा, अवशिष्ट सामग्रियां और सिंगल-यूज प्लास्टिक न फेकें। कार्यक्रम का सफल संचालन फूलपुर संयोजक रासबिहारी सिंह ने किया। सहसंयोजक बलराम तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आर्यमगढ़ जिला संयोजक महंत संजय कुमार पांडेय, हाकिम बाबा, दुर्वेश्वरानंद महाराज,ओमप्रकाश यादव, नीरज गिरि, कुलबुल सिंह, श्रीनिवास राय, जयप्रकाश तिवारी, श्रवण कुमार, सुनील राय, सी. पी. पांडेय, गिरिजानंद गिरि, लालजी गिरि, अनूप पांडेय, संगम पांडेय सहित भारी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img