भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक में संगठन विस्तार, आवारा गोवंश और बिजली समस्या पर चर्चा।
डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर। रविवार को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय कार्यालय पर संगठन की बैठक आयोजित की गई। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह द्वारा संगठन का विस्तार किया गया । जिसमें जिला संयोजक पवनेश मीणा के नेतृत्व में बैठक के दौरान विक्की चौहान को ब्लॉक अध्यक्ष पहासू तथा सचिन मीणा को ग्राम अध्यक्ष गंगावास के पद पर मनोनीत किया गया।
बैठक में क्षेत्र में आवारा गोवंश की समस्या और बिजली विभाग की कथित मनमानी को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को गांव-गांव मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बंटी सिंह लोधी, जिला संयोजक कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह और प्रदेश प्रचार मंत्री राजेश उपाध्याय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।






