Saturday, September 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ मेहनाजपुर तीन दिनों से बारिश-तेज हवा ने बढ़ाई परेशानी

आजमगढ़ मेहनाजपुर तीन दिनों से बारिश-तेज हवा ने बढ़ाई परेशानी

जनसागर टुडे 

मेहनाजपुर, ईटैली और सिधौना बाजार में पसरा सन्नाटा, जलजमाव से लोग बेहाल

आजमगढ़ / सूरज सिंह – आजमगढ़ के हर क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही तेज हवा और रुक-रुककर बारिश ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बंगाल की खाड़ी से उठे अर्नब चक्रवात के प्रभाव से मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है और बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के कारण आजमगढ़ तरवां, भंवरपुर, मेहनाजपुर, ईटैली, सिधौना बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में सड़कों और बाजारों पर सन्नाटा पसरा रहा। कई दुकानें वर्षा के कारण बंद रहीं, जिससे बाजारों में सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल काफी कम रही। लगातार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है। कई गलियों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश से किसानों की सब्जियों समेत अन्य फसलों को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। वहीं, बारिश का असर स्कूल-कॉलेजों पर भी देखने को मिला। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम रही। दूसरी ओर दिहाड़ी मजदूरों और छोटे दुकानदारों के कामकाज पर भी बारिश का सीधा असर पड़ा और कई लोगों का रोजी-रोजगार प्रभावित रहा। मौसम खराब रहने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने तथा जलजमाव वाले क्षेत्रों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img