गाजियाबाद। शहर मंडल मंत्री एवं किसान मोर्चा के मंडल महामंत्री आशीष शर्मा के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने यशोदा अस्पताल, नेहरू नगर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
अस्पताल में आशीष शर्मा को चोटिल अवस्था में देखकर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भावुक नजर आए। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम आशीष शर्मा को जल्द पूर्ण आरोग्य प्रदान करें और उन्हें सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें।
मयंक गोयल ने परिजनों से भी मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया और चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आशीष शर्मा के जल्द स्वस्थ होकर पुनः सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय होने की कामना की।
इस दौरान पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी आशीष शर्मा के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी लेते रहे और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।






