Thursday, September 24, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRउद्यमियों के बीच पहुंचे मयंक गोयल, चाय पर हुई सियासी और औद्योगिक...

उद्यमियों के बीच पहुंचे मयंक गोयल, चाय पर हुई सियासी और औद्योगिक चर्चा

राजेश चतुर्वेदी के मातेश्वरी इंडस्ट्रीज में हुआ भव्य स्वागत, उद्योगों की समस्याओं पर समाधान का भरोसा
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्वांचल समाज के प्रमुख नेता राजेश चतुर्वेदी के संस्थान मातेश्वरी इंडस्ट्रीज पहुंचकर उद्यमियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान एमजीआर इंडस्ट्रीज से जुड़े उद्यमियों ने महानगर अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। चाय पर हुई इस बैठक में औद्योगिक समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर भी खुलकर विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में उद्यमियों ने औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को महानगर अध्यक्ष के सामने रखा। उद्यमियों ने कहा कि उद्योगों के विकास और कारोबार को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का समयबद्ध समाधान आवश्यक है।
मयंक गोयल ने सभी उद्यमियों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण रीढ़ है और उद्यमियों के साथ निरंतर संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
बैठक की खास बात यह रही कि औद्योगिक मुद्दों के साथ वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी चर्चा हुई। इसे भाजपा संगठन और उद्यमी वर्ग के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण मुलाकात के तौर पर देखा गया।
इस अवसर पर राजेश चतुर्वेदी, रवि चतुर्वेदी, एनएन मिश्रा, निरंकार सिंह, नवीन पाल, विपिन गर्ग, संजीव शर्मा, गगनदीप सिंह, रामकुमार मित्तल, राठी, हरविंदर पाल सिंह, राम त्यागी, करण शर्मा, देवेंद्र यादव, प्रताप शिशोदिया और अभिनव त्यागी सहित बड़ी संख्या में उद्यमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img