जनसागर टुडे
आजमगढ़ / अजय सिंह – आजमगढ..में समाजवादी पार्टी के संस्थापक, वरिष्ठ अधिवक्ता, समाजसेवी, पूर्व सांसद स्वर्गीय ईशदत्त यादव जी की 27 वीं पूण्यतिथि तिथि नेहरू हाल कलेक्ट्रेट में श्रद्धापूर्वक उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई सभी लोगों उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृतियों को याद किया ।
आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद, मुख्य सचेतक, श्री धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ईशदत्त यादव जैसे नेताओं ने चौधरी चरण सिंह, मुलायम सिंह यादव के साथ रहकर समाजवादी आंदोलन को मजबूत किया और गरीबों, दलितों, अल्पसंख्यकों की सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, विकास के लिए नीतियां बनाकर जन आंदोलन किया,स्वर्गीय ईशदत्त यादव राज्यसभा में बराबर गरीबों, किसानों, मजलूमों की आवाज को बुलंद करते थे, वे नेता जी के विश्वास पात्र व करीबी थे और समाजवादी पार्टी के नीति, निर्धारक लोगों में थे। देश प्रदेश में भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों के चलते जनता परेशान है समाज में नफरत, धर्म, जाति के नाम पर द्वेष पैदा कर सत्ता में आई थी, लेकिन जनता महंगाई, बेरोजगारी से तंग आ चुकी है। सन् 2027 में अखिलेश यादव को जनता मुख्यमंत्री बनाएगी। पूर्व मंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव एमएलसी ने कहा कि ईशदत्त यादव जी के साथ मुझे काम करने का अवसर मिला हम लोगों ने साथ में रहकर नेताजी जहां भेजते थे वहां-वहां जाकर पार्टी संगठन को बनाने का काम किया, वे राज्यसभा में गरीबों, मजलूमों की आवाज बने।
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव विधायक ने कहा कि ईशदत्त यादव विद्वान अधिवक्ता, समाजसेवी होने के कारण अधिकारियों के यहां जा कर गरीबों, मजलूमों पर हो रहे जुल्म की लड़ाई लड़ते थे।
पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा विश्वकर्मा ने कहा कि ईशदत्त यादव की पुण्यतिथि पर हम सभी लोगों को संकल्प लेना है कि हम पी.डी.ए. के लोग संगठित होकर आने वाले दिनों में सन् 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएं तभी जाकर दलितों, अल्पसंख्यकों का अधिकार मिलेगा। वर्तमान भा.ज.पा. सरकार में दमन, हत्या, क्षिनैती, चोरी सामंती लोगों द्वारा जमीनों पर कब्जा करने के कारण जनता परेशान हो गई है।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि स्वर्गीय ईशदत्त यादव जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम लोग सन् 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए प्राण प्राण से लग जाएं आपसी मतभेदों को भुलाकर काम करें क्योंकि वर्तमान भा.ज.पा. सरकार हिटलर के रास्ते पर चल रही है। दमन,अत्याचार, शोषण बढ़ता जा रहा है।
कार्यक्रम में स्वर्गीय सांसद ईशदत्त यादव जी के सुपुत्र पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव ने आए हुए अतिथिगण,पार्टी के नेता पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हवलदार यादव व संचालन सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव ने किया।
कार्यक्रम को शिक्षक एमएलसी, विधान परिषद नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, डॉ. संग्राम यादव विधायक, अखिलेश यादव विधायक, कमलाकांत राजभर विधायक, डॉ एच एन सिंह पटेल विधायक, पूजा सरोज विधायक, बेचई सरोज विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव, पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली,पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, राकेश कुमार यादव गुड्डू, पूर्व मंत्री डॉ रामदुलार राजभर,पूर्व पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, यादव जयराम सिंह पटेल, देवनाथ साहु, लाइक अहमद, मुस्तेजाब आलम बाबू,वसीम अहमद, लल्लन चौहान,बबीता चौहान, श्यामदेव चौहान, दुर्गेश यादव, सूरज राजभर, कुणाल मौर्य, संतोष कुमार गौतम, जगदीश प्रसाद, गीत गिरी,द्रोपदी पांडेय, गुड्डी देवी, सना परवीन, शबनम खातून, सुनीता राजभर, सुनीता सिंह, डॉक्टर हरिराम यादव, हरिश्चंद्र यादव, राम आसरे चौहान, जगदीश यादव,अशोक यादव भोला, यादव कवि ने संबोधित किया। कार्यक्रम में जगदीश यादव,सोभनाथ यादव,वसीम उद्दीन शेख, अवध राज यादव राम हरी चौहान इंद्रजीत यादव कैलाश यादव जूठन यादव लोकतंत्र सेनानी हरिश्चंद्र पांडेय, आदि समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।






