Sunday, September 20, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedजहांगीराबाद के मुख्य मार्ग 'भईपुर दौराहा सड़क' के कायाकल्प का रास्ता साफ,...

जहांगीराबाद के मुख्य मार्ग ‘भईपुर दौराहा सड़क’ के कायाकल्प का रास्ता साफ, ₹4.61 करोड़ की मिली मंजूरी

जहांगीराबाद के मुख्य मार्ग ‘भईपुर दौराहा सड़क’ के कायाकल्प का रास्ता साफ, ₹4.61 करोड़ की मिली मंजूरी

जनसागर टुडे गगन बंसल संवाददाता 
जहांगीराबाद। नगर वासियों और राहगीरों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अनूपशहर क्षेत्र के विधायक संजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जहांगीराबाद के मुख्य मार्ग ‘भईपुर दौराहा सड़क’ को लोक निर्माण विभाग (PWD) को हस्तांतरित कर दिया गया है। इस महत्वपूर्ण मार्ग को नए सिरे से बनाने और पूरी तरह गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन ने ₹4.61 करोड़ की भारी-भरकम राशि स्वीकृत कर दी है। भईपुर दौराहे से जहांगीराबाद तक 2.08 किलोमीटर लंबा यह मार्ग अब जल्द ही नए स्वरूप में नजर आएगा। सड़क के निर्माण और मजबूतीकरण के लिए ₹4.61 करोड़ का भारी बजट मंजूर किया गया है। पूर्व में नगर निकाय द्वारा बनाई जाने वाली इस सड़क को जनता की सुविधा और बेहतर रखरखाव को ध्यान में रखते हुए PWD (लोक निर्माण विभाग) के अधीन कर दिया गया है। ​सड़क के जर्जर हालात से परेशान स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने विधायक संजय शर्मा की मजबूत पैरवी और कार्यशैली की खुलकर तारीफ की है। लोगों का कहना है कि विधायक के इन सार्थक प्रयासों से अब नगर के इस मुख्य रास्ते को एक मजबूत और टिकाऊ स्वरूप मिलेगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले हजारों राहगीरों और वाहन चालकों को गड्ढों भरी समस्याओं से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img