Sunday, September 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedपत्नी और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की...

पत्नी और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।

पत्नी और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट।

अहार! अहार थाना क्षेत्र के गांव अहार निवासी सोनू कुमार ने पत्नी और उसके परिजनों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित सोनू कुमार के अनुसार उसकी शादी 8 मार्च 2018 को जहांगीराबाद निवासी विमलेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी आए दिन उसके और उसकी मां के साथ मारपीट करती थी।
वर्ष 2021 में पत्नी अपनी बेटी को ससुराल में ही छोड़कर मायके चली गई थी। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय पत्नी विमलेश, उसके भाई गब्बर और पिता जयपाल ने उसके व उसकी मां के साथ मारपीट की थी।
पीड़ित ने बताया कि गत 1 मई को भी आरोपी उसके घर में घुस आए और हमला कर दिया। मामले की जांच अहार थाना पुलिस कर रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img