डिबाई पुलिस की बड़ी कामयाबी, ऑनलाइन ठगी के 69,999 रुपये वापस कराए
डिबाई। थाना डिबाई पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दी है। पुलिस ने अथक परिश्रम कर ठगी गई पूरी रकम 69,999 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 12.04.2026 को कस्बा व थाना डिबाई के मौहल्ला कस्यावान निवासी अजीज अहमद ने NCRP साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके खाते से ऑनलाइन ठगी कर ली है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डिबाई के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार के पर्यवेक्षण में थाना डिबाई की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई शुरू की। टीम ने लगातार प्रयास कर ठगी गई रकम को होल्ड कराकर पीड़ित के खाते में वापस कराया। अपना पैसा वापस मिलने पर आवेदक अजीज अहमद ने डिबाई पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए प्रशंसा की।
बरामदगी करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान, निरीक्षक अपराध खड़क सिंह, का0आ0 सहदेव उपाध्याय व का0 रविन यादव।






