Sunday, September 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedगौ सेवा करके मनाया कान्हा का जन्मदिन प्रेम सेवा मंडल के तत्वावधान...

गौ सेवा करके मनाया कान्हा का जन्मदिन प्रेम सेवा मंडल के तत्वावधान में हुआ आयोजन।

भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर प्रेम सेवा मंडल बुलंदशहर के सदस्यों ने गौ सेवा करके कान्हा का जन्मदिन मनाया। सदस्यों ने पुरानी जेल परिसर पहुंचकर गौ माताओं का विधिवत पूजन किया और उन्हें हरा चारा गुड़ चोखर आदि खिलाया। वानरों को भी चने खिलाये गये।
जहां एक ओर जन्माष्टमी पर श्रृद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंच पूजा अर्चना की वहीं दूसरी ओर प्रेम सेवा मंडल बुलंदशहर के सदस्यों ने पुरानी जेल परिसर पहुंचकर गौ माताओं की सेवा करना अपना कर्तव्य और धर्म समझा। मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने गौ माताओं का पूजन किया और उन्हें अपने हाथों हरा चारा सब्जी गुड़ चोखर रोटी आदि खिलाईं। सदस्यों ने वानरों को चने बिस्कुट आदि खिलाये।
मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण गौ माताओं से अटूट प्रेम करते थे उन्हें गौ सेवा अति प्रिय थी इसी के चलते हमारा मंडल जन्माष्टमी पर गौ सेवा व वानर सेवा करता आ रहा है। निरीह प्राणियों की सेवा सनातन धर्म का प्रमुख सिद्धांत माना जाता है। संजय गोयल ने बताया कि अपने मंडल के नाम के अनुरूप सभी मंडल सदस्य प्रेम और सेवा भाव से गौसेवा वानर सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। मंडल का उद्देश्य ईश्वर भक्ति सेवा सहयोग प्रेम और संस्कार हैं।
इस अवसर पर सुनील अग्रवाल,पवन गोयल सुमेर सिंह यादव संजय गोयल विकास अग्रवाल अरविंद यादव नरेश वर्मा नमन गोयल नवनीत सिंघल कैलाश कुमार राकेश गुप्ता अजय उपाध्याय अरुण गोयल मृदुल गोयल सुरेन्द्र पाल कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img