Sunday, September 6, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमNCRपंडित सचिन भारद्वाज की स्मृति में सेवा कार्यों का संकल्प, पूजा-हवन, भंडारा...

पंडित सचिन भारद्वाज की स्मृति में सेवा कार्यों का संकल्प, पूजा-हवन, भंडारा एवं वस्त्र वितरण आयोजित

गाजियाबाद। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र भारद्वाज ने अपने प्रिय बेटे पंडित सचिन भारद्वाज की स्मृति को सामाजिक सेवा के माध्यम से जीवंत रखने का संकल्प दोहराया। सचिन भारद्वाज के जन्मदिन एवं चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी पावन स्मृति में पूजा-अर्चना एवं हवन, विशाल भंडारे तथा जरूरतमंद और असहाय लोगों को वस्त्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर पंडित सचिन भारद्वाज की पुण्य स्मृतियों को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्वों, गणमान्य नागरिकों तथा अन्य सम्मानित अतिथियों ने सहभागिता कर सचिन के सामाजिक योगदान और उनके सरल एवंप्रेरणादायीव्यक्तित्व को याद किया।
नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि सचिन की स्मृति को केवल परिवार तक सीमित न रखते हुए उसे समाजसेवा से जोड़ा गया है। उनके नाम पर निःशुल्क मोक्ष वाहन सेवा, एम्बुलेंस सेवा, कांवड़ शिविर सहित विभिन्न जनहितकारी कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। इन सेवाओं का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवारों को बिना किसी आर्थिक बोझ के सहायता उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि सचिन के जीवन, विचारों, संस्कारों और सामाजिक कार्यों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनके जीवन पर एक पुस्तक भी लिखी गई है। इसके माध्यम से उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति उनके समर्पण की प्रेरणादायी स्मृतियों को सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया है।
नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि “हमारा संकल्प है कि सचिन की स्मृति केवल हमारे दिलों तक सीमित न रहे, बल्कि उनके नाम से किए जा रहे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।” उन्होंने कहा कि मानव सेवा के माध्यम से किसी प्रियजन की स्मृतियों को जीवंत रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने पंडित सचिन भारद्वाज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके नाम से संचालित सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img