Monday, August 31, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedगांव में पहुंचा सचल ग्राम न्यायालय, 9 मामलों की हुई सुनवाई, 6...

गांव में पहुंचा सचल ग्राम न्यायालय, 9 मामलों की हुई सुनवाई, 6 का तत्काल निस्तारण

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ मेहनाजपुर –  ग्रामीणों को उनके गांव में ही न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार को मेहनाजपुर क्षेत्र के बरवा चकिया कसरावल ग्राम सभा में सचल (मोबाइल) ग्राम न्यायालय का आयोजन किया गया। ग्राम न्यायालय दोपहर में गांव के प्राथमिक विद्यालय में लगाया गया। सचल ग्राम न्यायालय की अध्यक्षता ग्राम न्यायालय के न्यायाधीश सौरभ कुमार ने की। न्यायालय में सिविल एवं फौजदारी के कुल 9 मामलों की सुनवाई हुई, जिसमें 3 सिविल और 6 फौजदारी मामले शामिल रहे। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने कुल 6 मामलों का निस्तारण किया। निस्तारित मामलों में 2 सिविल और 4 फौजदारी मामले शामिल रहे। गांव में न्यायालय लगने से ग्रामीणों को न्याय के लिए दूर जाने की परेशानी से राहत मिली। मौके पर अधिवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव, चंद्रमोहन यादव, रामविजय सिंह यादव, अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार, महिला अधिवक्ता अंशु राय, मंतराज, प्रदीप कुमार राय, जितेंद्र सिंह, लेखपाल अजीत कुमार सिंह, पेशकार ज्वाला प्रसाद, अर्दली अशोक गौड़, चपरासी रविश यादव, कोर्ट नाजिर बृजेश यादव,थाना प्रभारी मेहनाजपुर अखिलेश कुमार सिंह,उपनिरीछक परमहंस मौर्या, उपनिरीछक लालबिहारी यादव,प्रमोद यादव,अभिशेख पटेल सहित कांस्टेबल,ग्राम प्रधान बरवा राकेश राजभर, प्रधान प्रितेश राजभर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस दौरान आदित्य, महेंद्र, कुलदीप, शिवम, बिहारी लाल, अनिल भारद्वाज, दिनेश राजभर, ज्यूत राजभर समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img