जनसागर टुडे
मेहनाजपुर आजमगढ़ – आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना मे 30अगस्त 2026 को द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड एवं अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त आदर्श यादव उर्फ रामदर्शन यादव को गिरफ्तार किया है। नाबालिग के साथ कथित छेड़छाड़ एवं अश्लील हरकत करने तथा विरोध करने पर हाथ पकड़कर खींचने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। विवाद के दौरान मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने के आरोप भी लगाए गए |मामले में थाना मेहनाजपुर पर मु0अ0सं0 76/2026 , 3(5)/74/75/115(2)/352/351(3) के तहत BNS की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के क्रम में पुलिस ने आरोपी को 30 अगस्त को अभियुक्त आदर्श यादव ऊर्फ रामदर्शन यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र स्व दिनेश यादव निवासी जमीन सकत (हरिनामपुर )को दोपहर करीब 2:50 बजे गिरफ्तार किया। आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली मेहनाजपुर पुलिस टीम मे उ0नि0 बेचू प्रसाद यादव एवं हे0का0 सुरेन्द्र यादव, थाना मेहनाजपुर |






