Tuesday, September 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedबिजली के गिरे तार की चपेट में आने से युवक की मौत,...

बिजली के गिरे तार की चपेट में आने से युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

जनसागर टुडे 

तरवां/आजमगढ़ – आजमगढ़ जिले के मेंहनगर तहसील क्षेत्र के तरवां थाना अंतर्गत रस्तीपुर ग्राम सभा में मंगलवार को बिजली के गिरे तार की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार रस्तीपुर ग्राम सभा निवासी अंबुज विश्वकर्मा (35) पुत्र श्रवण विश्वकर्मा मंगलवार की सुबह करीब 8:30 बजे घर से शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बिजली का तार गिरा हुआ था। अंबुज विश्वकर्मा अनजाने में गिरे हुए तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों की मदद से अंबुज को उपचार के लिए पीजीआई चक्रपानपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।बताया गया कि अंबुज विश्वकर्मा दो भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत से पत्नी मंजू और बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मृतक के घर पहुंच गए और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। घटना से पूरे रस्तीपुर ग्राम सभा में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से गिरे हुए तारों और विद्युत व्यवस्था की जांच कराने की मांग की, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो।
सूचना मिलने पर बोंगरिया चौकी प्रभारी श्री कृष्ण कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img