Monday, August 31, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसाइबर ठगी में गंवाए ₹7 हजार वापस, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से...

साइबर ठगी में गंवाए ₹7 हजार वापस, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ देवगांव/ सूरज सिंह – साइबर ठगी का शिकार हुए देवगांव थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति को पुलिस की त्वरित कार्रवाई से राहत मिली है। साइबर हेल्पडेस्क टीम ने कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड में ठगी गई 7,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी। पीड़ित के साथ यूपीआई के जरिए कुल 26,417 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। पुलिस के अनुसार, थाना देवगांव क्षेत्र निवासी व्यक्ति के साथ यूपीआई के माध्यम से साइबर फ्रॉड किया गया था। ठगी का पता चलते ही पीड़ित ने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही देवगांव थाना की साइबर हेल्पडेस्क टीम सक्रिय हो गई।
पुलिस ने NCRP पोर्टल के माध्यम से तत्काल कार्रवाई करते हुए ठगी की रकम में से 7,000 रुपये को होल्ड करा लिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर यह धनराशि पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ठगी की रकम को समय रहते होल्ड कराकर वापस कराने की संभावना बढ़ सके।
कार्रवाई करने वाली साइबर हेल्पडेस्क टीम में उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, कांस्टेबल विपिन यादव और आरक्षी प्रवीण कुशवाहा, थाना देवगांव शामिल रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img