Saturday, August 22, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedदबंगों ने घर में घुसकर किया हमला! कई लोग घायल, सीसीटीवी में...

दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला! कई लोग घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना*

*दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला!*
*कई लोग घायल, सीसीटीवी में कैद हुई घटना*


*आरोपियों की धमकी से पीड़ित परिवार दहशत में, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।*

बुलंदशहर। शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के महमूदपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक परिवार के घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही जा रही है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित विनोद कुमार पुत्र प्रथम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ घर पर मकई की निराई कर रहे थे। इसी दौरान उनके पुत्र सचिन की पत्नी शिवानी के पिता शिवकुमार समेत सौरभ, राजबाला, मुकेश, हिमांशु, विवेक और चीखल गांव निवासी एक अन्य युवक सहित कई लोग कथित तौर पर जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों तथा ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान हिमांशु और विवेक ने विनोद कुमार के सिर पर डंडे से वार कर उन्हें घायल कर दिया। परिजनों की चीख-पुकार और सीसीटीवी कैमरों की जानकारी होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विनोद कुमार का आरोप है कि जब वह घटना की शिकायत करने थाना शिकारपुर जा रहे थे, तभी आरोपियों ने रास्ते में उन्हें और उनके परिवार को दोबारा घेर लिया। आरोप है कि सौरभ नामक युवक ने उनकी भाभी मनीषा के साथ अभद्रता और मारपीट की तथा उनके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जेल भिजवाने की धमकी दी गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने, घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने, सीसीटीवी फुटेज को साक्ष्य में शामिल करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना घटित कर दबन्ग खुले आम घूम रहे है जिससे पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल व्याप्त है। वही थाना प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img