जनसागर टुडे
आजमगढ़ मेहनाजपुर / सूरज सिंह – आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना परिसर में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प दोहराया। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान, थाना प्रभारी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भी श्रद्धापूर्वक याद किया गया। ध्वजारोहण और शपथ ग्रहण समारोह के बाद, थाना परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान का वितरण किया गया। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपनिरीक्षक लालबिहारी यादव,दीपक राय , विक्रांत मिश्रा, प्रशांत पाण्डेय, हरिशंकर यादव , बेचू यादव, सुनील, भरत कुमार, महेन्द्र सिंह,और सिपाही बाबू लाल सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कांस्टेबल उपस्थित रहे। सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और राष्ट्र की एकता व अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।






