“मेधावी प्रतिभाओं का सम्मान: सैन समाज ने हापुड़ में विद्यार्थियों का बढ़ाया हौसला”
हापुड़। भारती
य सैन समाज की ओर से रविवार, 2 अगस्त 2026 को पंडित कांति प्रसाद धर्मशाला, स्वर्ग आश्रम रोड, हापुड़ में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. हीरा ठाकुर (पूर्व एमएलसी) एवं मुकेश धामी सैन (चेयरमैन, सहकारी क्रय-विक्रय समिति, फिरोजाबाद) रहे। अतिथियों ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर मेहनत, अनुशासन और शिक्षा के महत्व को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति का आधार शिक्षित और जागरूक युवा हैं तथा ऐसे सम्मान समारोह विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अजय कुमार कस्तूरी, प्रधान सेन समाज ने की। इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सैन, नवनीत सैन, डॉ. रणवीर सिंह सैन, योगेश सैन, आरबी लाल सैन, अनुराग सैन (गीतकार), महेश सैन, कृष्णपाल सिंह, मास्टर गजराज सिंह अतराडा, न्यूज़रमेश चंद्र सैन, मनोज सैन, मांगेराम सैन, रामावतार सैन, राहुल एडवोकेट, महेंद्र सिंह, नवीन चंद, टुक्की राम सैन, राकेश सैन, जयपाल सैन, ललित सैन, ईश्वर चंद्र सैन, कांति सैन, शिवकुमार सैन, सुभाष, विशाल कुमार, किशन, सुनील सैन, सुशील सैन, अंकित सैन, दयाचंद सैन, प्रमोद सैन, नितिन सैन, हरिओम सैन तथा राजबहादुर वर्मा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का समापन समाज की एकता, शिक्षा के प्रति जागरूकता और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।






