Saturday, August 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ - सेवानिवृत्ति 7 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में सम्मानित कर दी...

आजमगढ़ – सेवानिवृत्ति 7 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में सम्मानित कर दी गई विदाई

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / सूरज सिंह – आजमगढ़ जनपद के पुलिस लाइन में शुक्रवार को एक एक विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग में वर्षों तक निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ सेवाएं देने वाले 7 पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन आजमगढ़ में आयोजित सेवा सम्मान समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने सभी सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमाला पहनाकर, मोमेंटो भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने कहा कि पुलिस विभाग में लंबे समय तक कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवा देने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि सेवा से सेवानिवृत्ति केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया है, जबकि उनका अनुभव और समाज के प्रति योगदान हमेशा प्रेरणादायी रहेगा। समारोह में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक वासूदेव साहनी, वरूणेश कुमार मिश्रा, दयाकान्त सिंह, करमुल्ला, अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अयूब अली खां तथा लीडिंग फायरमैन लल्लन राम शामिल रहे। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों की दीर्घकालीन सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं!!

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img