Saturday, August 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedआजमगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों के रूट बदले

आजमगढ़ में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, भारी वाहनों के रूट बदले

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / सूरज सिंह – श्रावण मास के दौरान कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था 30 जुलाई 2026 से 28 अगस्त 2026 के बीच पड़ने वाले प्रत्येक रविवार रात्रि 10 बजे से सोमवार रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार फैजाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर और प्रयागराज मार्ग से आने-जाने वाले भारी मालवाहक वाहनों, रोडवेज एवं निजी बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। फैजाबाद से आने वाले वाहन भंवरनाथ बाईपास होते हुए रानी की सराय-सेमरा अंडरपास से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे, जबकि गोरखपुर से आने वाले भारी वाहन हाफिजपुर चौराहा, बैठौली तिराहा, सिधारी हाईड्रिल चौराहा और नरौली तिराहा होकर गुजरेंगे। इसी प्रकार वाराणसी, शाहगंज, जौनपुर और प्रयागराज की ओर से गोरखपुर जाने वाले भारी वाहनों को बेलइसा ओवरब्रिज रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली तिराहा, हाईड्रिल चौराहा, बैठौली तिराहा और हाफिजपुर चौराहा होकर भेजा जाएगा। रोडवेज एवं निजी बसों के लिए भी अलग-अलग वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें तथा यात्रा के दौरान यातायात पुलिस के निर्देशों का अनुपालन करें, ताकि श्रावण मास में यातायात सुचारु बना रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img