Saturday, August 1, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedदुर्वासा धाम स्थित संत रविदास मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण को...

दुर्वासा धाम स्थित संत रविदास मंदिर की भूमि पर अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ / सूरज सिंह – आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के दुर्वासा धाम स्थित संत शिरोमणि रविदास मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया। सूचना पाकर पूर्व सांसद डॉक्टर बलिराम व अन्य बसपा के लोग मौके पर पहुंच गए। संत रविदास मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर आक्रोश हो गया लोग मंदिर पर एकत्रित होने लगे। पूर्व सांसद डॉ बलिराम व महन्थ बाबा राजकुमार सहित बसपा के अन्य लोग तहसील पर पहुंच गए।बाबा राजकुमार महन्थ ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) निजामाबाद को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि मंदिर के नाम से वर्ष 2021 में जमीन खरीदी गई है। जिस ओमकार गिरी व उमाशंकर द्वारा जबरन अवैध निर्माण कराया जा रहा है। 31 जुलाई 2026 को विपक्षी पक्ष ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर जबरन पिलर खड़ा करना शुरू कर दिया। इसी बीच अवैध निर्माण कर रहे ओंमकार व उमाशंकर भी एसडीएम निजामाबाद यहाँ पहुंच गए। एसडीएम निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने दोनों पक्षों को सुना जिसमें कहा कि जब इस जमीन में हाई कोर्ट से स्टे है, और जब तक हाई कोर्ट से कोई आदेश नहीं आएगा और तब तक कोई नया निर्माण नहीं होगा। इसके बाद दोनों पक्ष राजी हुए और अपने-अपने घर गए । इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद डॉ बलिराम, बसपा मुख्य कोआर्डिनेटर ओमकार शास्त्री, जिला पंचायत सदस्य व निजामाबाद बसपा प्रभारी ध्यानचंद गौतम, पूर्व बसपा विधानसभा अध्यक्ष शिव शंकर लाल विधानसभा अध्यक्ष राम पूजन ,चन्द्रेश कुमार एडवोकेट,रणविजय राय एडवोकेट, बलिराम तिवारी,अम्बिका चौहान एडवोकेट, मुकेश कुमार, प्रवीन कुमार, विजय कुमार, आदि लोग उपस्थित थे!!

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img