शिकारपुर में भाकियू महाशक्ति की बैठक, किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का ऐलान।

भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तामम नए किसान कार्यकर्ताओं को कराई सदस्यता ग्रहण।
शिकारपुर से डीके निगम की रिपोर्ट
शिकारपुर। भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की बैठक शनिवार रात्रि करीब 9:30 बजे शिकारपुर नगर में एनसीआर अध्यक्ष नरेश प्रधान के नेतृत्व में आयोजित हुई। बैठक का संचालन तहसील अध्यक्ष गौरव चौधरी ने किया, जबकि अध्यक्षता चौधरी चंद्रवीर सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने केंद्र सरकार से किसानों के लिए एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ करने तथा भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध करने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण ओवरलोड ट्रांसफॉर्मर बार-बार फुंक रहे हैं, जबकि उनकी क्षमता बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विजिलेंस टीम गांव-गांव छापेमारी के नाम पर अवैध वसूली कर रही है। वहीं जहांगीराबाद क्षेत्र में डीएपी खाद की गाड़ियों को अन्य स्थानों पर उतारकर ब्लैक मार्केटिंग किए जाने तथा शिकारपुर नगर में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे जैसे मुद्दे भी बैठक में उठाए गए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन गांव-गांव सदस्यता अभियान चलाकर 10,000 किसानों को एकजुट करेगा। भाकियू महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर बंटी सिंह लोधी, ठाकुर सुनील सिंह, चंद्रवीर चौधरी, राजकुमार शर्मा, डॉ. सुखपाल सिंह, जिला संयोजक पवनेश मीणा, धर्मवीर सिंह, यशपाल सिंह, अनिल कुमार, अशोक, हरेंद्र सिंह, जीतू शर्मा, हरेंद्र (पीएनबी), सुशील चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।






