Sunday, July 26, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसफ़ाई के प्रति किया जागरूक, किंग्सवुड में किया कार्यकृम आयोजित* डीके...

सफ़ाई के प्रति किया जागरूक, किंग्सवुड में किया कार्यकृम आयोजित* डीके निगम संवाददाता 

*सफ़ाई के प्रति किया जागरूक, किंग्सवुड में किया कार्यकृम आयोजित*

डीके निगम संवाददाता
बुलंदशहर। नगर पालिका परिषद बुलंदशहर एवं आईटीसी०मिशन सुनहरा कल के संयुक्त तत्वावधान में किंग्सवुड पब्लिक स्कूल भूड़ में स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषयक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। डोर-टू-डोर जागरूकता, होम एवं सामुदायिक कम्पोस्टिंग तथा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के संबंध में एक जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन किये गये। इसी कड़ी में स्कूल मे आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को घर-घर स्रोत पर गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, जैविक कचरे से होम कम्पोस्टिंग एवं सामुदायिक कम्पोस्टिंग के लाभ, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2026 के प्रमुख प्रावधानों एवं नागरिकों के दायित्वों पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश कुमार व एडमिनिस्ट्रेटर फरीद अंसारी के साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं आईटीसी० मिशन सुनहरा कल की टीम से कुलविंद गहलोत आई ई सी टीम से दीपमाला ओर मनीषा उपस्थित रही। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अपने घर एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रति लोगों को जागरूक एवं जिम्मेदार बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। उस समय स्कूल के प्रबन्धक आसिफ नदीम, फौजिया मेम्, फरीद अंसारी, उमेश कुमार, साबिया, प्रियंका गौतम, नेहा गुप्ता, मिनाक्षी, शिफ़ा, शाबेनूर, यासमीन, अलकामा, इकरा, आँचल मे मेम् आदि स्कूल स्टाफ् मौजूद रहा।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img