Friday, July 24, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedकांवड़ यात्रा को लेकर विद्युत विभाग सतर्क, एसडीओ व जेई ने किया...

कांवड़ यात्रा को लेकर विद्युत विभाग सतर्क, एसडीओ व जेई ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

कांवड़ यात्रा को लेकर विद्युत विभाग सतर्क, एसडीओ व जेई ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण।

जेपी गौतम संवाददाता 
रामघाट (बुलंदशहर)। सावन मास की कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुरक्षित संपन्न कराने के उद्देश्य से विद्युत विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नरौरा विद्युत खंड के एसडीओ संदीप कुमार एवं जेई ने पुलिस अधिकारियों के साथ कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक सुरक्षा कार्य तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीओ संदीप कुमार ने बताया कि राजघाट से नरौरा तथा रामघाट से अलीगढ़-बुलंदशहर सीमा तक कांवड़ मार्ग पर सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों पर सुरक्षा की दृष्टि से पॉलिथीन लगाई जाएगी। साथ ही ढीली पड़ी विद्युत लाइनों को कसवाया जाएगा तथा मार्ग किनारे स्थित खुले ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग कराई जाएगी, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
इस दौरान रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला ने भी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर विद्युत सुरक्षा संबंधी आवश्यक सुझाव दिए, जिन पर विभागीय अधिकारियों ने अमल करने का आश्वासन दिया।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता योगेश कुमार, रामघाट थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक आसाराम, जिलाउद्दीन तथा विद्युत कर्मी सोमवीर सिंह, योगेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img