Tuesday, August 11, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedपवई थाना की बड़ी कामयाबी 50 हजार का इनामी दोहरे हत्याकांड का...

पवई थाना की बड़ी कामयाबी 50 हजार का इनामी दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

जनसागर टुडे

पवई थाना की बड़ी कामयाबी 50 हजार का इनामी दोहरे हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

आजमगढ़ पवई / सूरज सिंह -जनपद के पवई थाना क्षेत्र में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और₹50हजार के इनामी अभियुक्त की पुलिस ने सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई भेजा गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार, 9/10 जुलाई 2026 की रात पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में पैतृक संपत्ति के विवाद में संतोष यादव ने अपने सगे दादा जगदम्बा प्रसाद और चचेरे भाई श्रीवांशु यादव उर्फ अंकित की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। मामले में पवई थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था और उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ₹50 हजार का इनाम घोषित किया था। सोमवार को थानाध्यक्ष मनीष पाल पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी आरोपी संतोष यादव मोटरसाइकिल से ओरिल की तरफ से हेवती की ओर आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने रसूलाबाद मोड़ के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन बारिश के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई।
पुलिस का आरोप है कि घिरने के बाद आरोपी ने अवैध तमंचे से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने नियंत्रित जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके से गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि पैतृक जमीन के बंटवारे और आर्थिक लेन-देन के विवाद के चलते उसने अपने दादा और चचेरे भाई की हत्या की थी। उसने पुलिस को हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी के बारे में भी जानकारी दी, जिसे बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, एक जीवित कारतूस, तीन खोखा कारतूस, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, यूपी-45W-7734 नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल तथा ₹600 नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संतोष यादव (33 वर्ष) पुत्र स्व. सूर्यलाल उर्फ सनातन दास निवासी ग्राम ताराखुर्द, थाना मालीपुर, जनपद अंबेडकरनगर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ दोहरे हत्याकांड के साथ ही पुलिस पर फायरिंग, अवैध हथियार रखने और आयुध अधिनियम की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img