Saturday, July 18, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedसपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज पर तालाब और जमीन कब्जाने का आरोप,...

सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज पर तालाब और जमीन कब्जाने का आरोप, सांसद ने आरोपों को बताया निराधार

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ लालगंज – सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज पर तालाब की जमीन कब्जाने का आरोप, सांसद ने आरोपों को बताया निराधारआजमगढ़। लालगंज तहसील के मोहनपुर पटवास गांव की निवासी गीता सरोज समेत कुछ ग्रामीणों ने समाजवादी पार्टी के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और उनके परिजनों पर ग्राम सभा के तालाब व गरीबों की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गांव की सार्वजनिक तालाब की भूमि पर फार्म हाउस बनाकर खेती और मछली पालन किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों का तालाब पर उपयोग बंद हो गया है। पीड़िता गीता सरोज का कहना है कि उनकी करीब एक बीघा जमीन पर भी कब्जा किया गया है और विरोध करने पर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। उनका आरोप है कि कई बार प्रशासन से शिकायत के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री आवास के सामने आत्महत्या करेंगी।वहीं, सपा सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उनका कहना है कि संबंधित जमीन का विधिवत बैनामा कराया गया है और प्रशासनिक पैमाइश में उनकी जमीन सही पाई गई है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी सार्वजनिक भूमि पर कब्जा नहीं किया है और यदि जांच में एक इंच भी अवैध कब्जा साबित हो जाए तो वह जुर्माना भरने को तैयार हैं। सांसद ने अपने परिवार पर लगाए गए धमकी और मारपीट के आरोपों को भी खारिज करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img