Sunday, July 5, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमUncategorizedभवरपुर मे निशुल्क नेत्र शिविर मे मरीजों की उमड़ी भीड़, शिविर मे...

भवरपुर मे निशुल्क नेत्र शिविर मे मरीजों की उमड़ी भीड़, शिविर मे 150 से अधिक लोगो की जाँच

जनसागर टुडे 

आजमगढ़ तरवां – आजमगढ़ जिले के तरवां थाना स्थित अर्पित राधिका स्वामी संस्थान व विद्यालय नूरपुर ऊर्फ भंवरपुर मे संयोजक समाजसेवी आनंद सिंह भइआ जी व भंवरपुर के समाजसेवी व भावी प्रधान प्रत्यासी युवाओं के बुजुर्गों के चहेते गौरव सिंह ईशु के आयोजन से छेत्र मे चौथी बार आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क नेत्र परीछण शिविर का आयोजन हुआ |जिसमे जरूरतमंद लोगो का निशुल्क मोतियाबिंद की जाँच लेंस प्रत्यारोपण विधि ऑपरेशन द्वारा किया जायेगा | शिविर का शुभारम्भ थाना प्रभारी मेहनाजपुर अखिलेश सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया |

Oplus_131072

सभी अतिथियों का समाजसेवी आनंद सिंह व समाजसेवी गौरव सिंह ईशु ने माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनन्दन किया | इस अवसर पर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने कहा की मानव सेवा के रचनात्मक कार्य करना सच्चे रूप मे परमात्मा की सच्ची भक्ति है | जब व्यक्ति निस्वार्थ भाव से सेवा करता है तो वहीं कर्म उसे प्रभु के कृपा के निकट ले जाता है | चाहे वह गौ सेवा, मानव सेवा, आँखों के सुरछा हेतु नेत्र शिविर सेवा हो हर सेवा पुण्य का कारण बनती है | वहीं जरुरतमंदो के परिजनों ने आँखों के निशुल्क शिविर को ग्रामीण इलाकों आमजन के लिए वरदान बताते हुए समाजसेवी आनंद सिंह व गौरव सिंह ईशु का आभार व्यक्त किया | इस विशाल निशुल्क नेत्र शिविर मे जरुरतमंदो का आधुनिक तरीके से आर जे शंकारा आई हॉस्पिटल वाराणसी के नेत्र जाँच की टीम द्वारा आधुनिक जाँच करते हुए 150 से अधिक नेत्र रोगियों व जरूरमंदो का जाँच किये और निदान किये | इस तरह जरूरतमंद मोतियाबिंद ऑपरेशन के 27 लोगो को चिन्हित कर उन्हें आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी हॉस्पिटल के निशुल्क बस द्वारा ले जाया गया | जहाँ पर आधुनिक तरीके से मोतियाबिंद का ऑपरेशन निशुल्क किया जायेगा | बतादे समाजसेवी आनंद सिंह ने द्वारा विभिन्न सेवा के साथ सेवा सहायता के मानव धर्म के रचनात्मक कार्य संपादित किये जा रहे है | उनके द्वारा एक माह के अंदर ही पर्यावरण को ध्यान मे रखते हुए एक भव्य वृछारोपण का अयोजन किया गया है | नेत्र शिविर के इस आयोजन मे उदय सिंह बब्बू, यदुवेन्द्र सिंह चंदू, तिलक सिंह, पंकज सिंह, नीरज सिंह, चद्रपाल सिंह, रोशन सिंह,हनुमान सिंह, देवा सिंह, सिद्धार्थ सिंह रिशु, मनोज पाण्डेय, अनित सिंह रिंटू, अनुराग सिंह बिट्टू, अजय यादव, अलोक सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह, रतन सिंह, हर्ष सिंह कुश, लकी सिंह गंगा, यश सिंह लव आदर्श सिंह शोलू सहित कई लोग इस शिविर मे हिस्सा लिए |

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img