सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का मनाया हर्षोल्लास के साथ मनाया जन्मदिन।

डीके निगम संवाददाता बुलंदशहर
बुलंदशहर। अहार क्षेत्र के गांव मौहरसा में जहांगीराबाद रोड़ के किनारे स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में सपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के जन्म दिवस पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और उन्हें शुभकामनाएं दी एवं ईश्वर से दीर्घायु होने की कामना की। इस जन्म दिन समारोह में पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव वैद्य नरेंद्र सिंह लोधी ने पार्टी की नीतियों को घर घर पहुंचाने और संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया।सपा जिला सचिव अनिल लोधी ने केक वितरित किया। इस जन्म दिन समारोह में रामकिशोर लोधी,हसीब अहमद,टीटू गुर्जर, हरिओम जाटव, ब्रहम सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता डाक्टर हरिओम सिंह ने की और संचालन एस के दत ने किया। इससे पहले सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर वृक्षारोपण किया।






