Monday, June 15, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमउत्तर प्रदेशआजमगढ़ऑपरेशन वज्रपात के तहत मेहनाजपुर थाना द्वारा किया गया कार्रवाई

ऑपरेशन वज्रपात के तहत मेहनाजपुर थाना द्वारा किया गया कार्रवाई

जनसागर टुडे 

सिधौना मेहनाजपुर आजमगढ़ – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री भुपेश पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना मेहनाजपुर में आपरेशन वज्रपात के क्रम मे क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं में बढ़ रही गैंग संस्कृति पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यह संज्ञान में आया कि कुछ युवक सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर 7776 गैंग बनाकर उसका प्रदर्शन कर रहे है तथा मोटर साइकिलों से झुंड बनाकर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं। जिससे आम जनमानस मे भय एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने की सम्भावना बनी रहती है । थाना पुलिस द्वारा ऐसे 06 नवयुवको 1. Instagram ID – “Kunal-gunda-7776-0323,,सदस्य – कुनाल कुमार पुत्र घुरउ निवासी महुआपार थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 16 वर्ष 2. Instagram ID – “abhay_rajbhar_7776 / अभय बदमाश 7776 सदस्य – अभय राजभऱ पुत्र अभिमन्यु राजभर निवासी महुआपार थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 15 वर्ष 3. Instagram ID – prince-rawan-up-50 सदस्य – प्रिँस कुमार पुत्र बीरू निवासी मेहनाजपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 17 वर्ष 4. Instagram ID – mr-brijesh-7776 सदस्य – वृजेश कुमार पुत्र सिकंदर निवासी जामुडीह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 16 वर्ष 5. Instagram ID – सदस्य –द्वारिका प्रजापति पुत्र राजन प्रजापति निवासी सिहुका अबीरपुर थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब 15 वर्ष 6. Instagram ID – टीम 7776 का सदस्य सदस्य –गोलू प्रजापति पुत्र रिंकू प्रजापति निवासी महुआपार थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ उम्र करीब को चिन्हित कर उन्हे थाना परिसर मे उनके अभिभावको की उपस्थिति मे काउंसलिंग कर कानून व्यवस्था यातायात नियमो एवं सोशल मीडिया के दुरुप्योग से होने वाले दुष्परिणामो के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी तथा दो बाइक (UP50CD4272 व UP50AW2490 सीज की कार्यवाही की गयी तथा नवयुवको को समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया तथा पुलिस द्वारा अभिभावको से अपील की गयी वे अपने बच्चो की गतिविधियो पर सतर्क निगरानी रखे तथा उन्हे कानून का पालन करने एवं सकारात्मक कार्यो में सहभागिता हेतु प्रेरित करें।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img