अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाने का औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
-औचक निरीक्षण से थाने में मचा हड़कंप
जनसागर टुडे गगन बंसल संवाददाता
जहांगीराबाद। पुलिस व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने और जनसुनवाई को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बीती रात अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन द्वारा थाना जहांगीराबाद का औचक निरीक्षण किया गया। 23 अप्रैल की मध्य रात्रि हुए इस औचक निरीक्षण से कोतवाली परिसर में हड़कंप मच गया।निरीक्षण के दौरान एएसपी ग्रामीण ने थाने के विभिन्न पटलों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निम्नलिखित व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जैसे, साफ-सफाई और पुलिसकर्मियों के आवास की स्थिति का जायजा लिया। थाना कार्यालय के रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का रख-रखाव की स्थिति को जाना। शस्त्रों की स्थिति, मालखाने में रखे सामान की छंटाई और उनके निस्तारण की प्रक्रिया के साथ मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की जांच की जानकारी ली। एएसपी (ग्रामीण) अंतरिक्ष जैन ने लंबित मामलों को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने गैंगस्टर और गोकशी के अभियुक्तों का भौतिक सत्यापन तत्काल किया जाए। लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण और शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित हो। गैर-जमानती वारंट (NBW) के अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई के लिए कोतवाली अधिकारियों को निर्देशित किया। एएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस की कार्यप्रणाली जनहित में होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जनशिकायतों का निस्तारण समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से किया जाए ताकि आमजन को न्याय मिल सके।
वर्जन
————-
पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान पूरी तरह अनुशासित रहना चाहिए। आम जनता के साथ शालीन व्यवहार करें और बेहतर संवाद स्थापित करें ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास का रिश्ता मजबूत हो सके।
अंतरिक्ष जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)






