Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशबीजेपी राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर ने संगम एक्सप्रेस को...

बीजेपी राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर ने संगम एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी व गुलावठी क्षेत्र को दी विकास की रफ्तार* 

*बीजेपी राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र नागर ने संगम एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी व गुलावठी क्षेत्र को दी विकास की रफ्तार* 

 जन सागर टुडे संवाददाता राजीव अग्रवाल 

गुलावठी /24 अगस्त 2025 दिन शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में सांसद राज्यसभा व राष्ट्रीय सचिव भाजपा सुरेंद्र सिंह नगर ने संगम एक्सप्रेस मेरठ सिटी–सूबेदारगंज (प्रयागराज) गुलावठी रेलवे स्टेशन पर ठहराव के उपलक्ष में सांय 8:00 बजे हरी झंडी दिखाकर संगम एक्सप्रेस को रवाना किया, इसी के साथ गुलावठी नगर को विकास की रफ्तार दी।

राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने अपने उद्बोधन में कहा गुलावठी का रेलवे स्टेशन के दो (प्लेटफॉर्म) भी हाईटेक होंगे, गुलावठी रेलवे स्टेशन आने वाले समय में मॉडल होगा। 

उन्होंने कहा बंद पड़ी दोनों पैसेंजर ट्रेनों को शुरू कराने की मांग पर पूरा प्रयास करेंगे, दोनों पैसेंजर ट्रेन जल्दी पटरी पर दौड़ेंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आने-जाने में सुगमता बढ़ेगी। 

उन्होंने क्षेत्र वासियों से कहा बुलंदशहर या हापुड़ से नहीं अब संगम एक्सप्रेस के लिए सफर गुलावठी के रेलवे स्टेशन से कीजिए।

संगम एक्सप्रेस सुबह 4:51 मिनट पर गुलावठी स्टेशन पर पहुंचेगी और 2 मिनट की स्टॉपेज के बाद 4:53 पर गुलावठी से प्रयागराज को रवाना होगी।

क्षेत्र में यातायात के साधन क्षेत्र के विकास के मार्ग को जोड़ते हैं, जिससे क्षेत्र विकास की गति में आगे बढ़ता है।

इस कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, नगर मंडल अध्यक्ष राजीव सैनी, भाजपा कार्यकर्ता, वे क्षेत्र व नगर के काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img