Saturday, May 4, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशलोक गायिका सुनीता यादव का मकर संक्रांति पर आया नया गाना 'खिचड़ी...

लोक गायिका सुनीता यादव का मकर संक्रांति पर आया नया गाना ‘खिचड़ी गरम’ की धूम

जन सागर टुडे-

वाराणसी- भोजपुरी संगीत जगत में अपनी मधुर आवाज का जादू चला रहीं लोक गायिका सुनीता यादव समय-समय पर रीति-रिवाज व तीज-त्यौहार से संबंधित गीत अपने फैंस व भोजपुरिया ऑडियंस के लिए लेकर आती रहती हैं। जिसे बहुत पसंद किया जाता है। ऐसे में सुनीता यादव की मधुर स्वर में भोजपुरी देसी गाना ‘खिचड़ी गरम’ मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर रिलीज किया गया है। खाटी भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया यह गाना देखने व सुनने में बहुत ही प्यारा लग रहा ! इस गाने का बोल जहां हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है, वहीं गाने के वीडियो में नायक और नायिका के नोकझोंक और गरम खिचड़ी ऑडियंस का फुल इंटरटेनमेंट कर रही है। वाकई यह गाना देखने और सुनने में बहुत ही प्यारा है। सुनीता यादव ने एक बार फिर अपने फैंस और संगीत प्रेमियों के लिए बढ़िया गाना प्रस्तुत की हैं, जिसकी हर कोई प्रशंसा कर रहा है। भोजपुरी धोबी गीत ‘गरम खिचड़ी’ की सिंगर लोक गायिका सुनीता यादव हैं। गीत स्वयं सुनीता यादव ने लिखा है, जिसे मधुर संगीत से सजाया है संगीतकार धनंजय सिंह ने। वीडियो निर्देशक गोविंद प्रजापति हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img