Wednesday, April 24, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशएमएलसी विशाल सिंह चंचल के नेतृत्व में हुआ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह...

एमएलसी विशाल सिंह चंचल के नेतृत्व में हुआ प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का भव्य स्वागत

जन सागर टुडे-

गाजीपुर-भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत गाजीपुर में स्थित भाजपा की पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ किया गया ! गाजीपुर के एमएलसी विशाल सिंह चंचल के नेतृत्व में यह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया ! एमएलसी चंचल सिंह ने फूल माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया ! स्वागत करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नंबर वन राजनीतिक पार्टी बन चुकी है और इस मजबूती के लिए आप जैसे कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान है इसके लिए मैं आप सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं ! इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष द्वारा पार्टी कार्यालय पर लोगों को पार्टी की नीतियों एवं जनहित की योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया !
पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का स्वागत किए जाने के दौरान विशाल सिंह चंचल विधान परिषद सदस्य,राजन सिंह प्रमुख बिरनो,विनीत वकील,आनन्द सिंह,भानु प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह छोटू भइया, अखलेश सिंह और पूरे जिले संगठन के लोग मौजूद रहे !

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img