Monday, April 29, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमनोज आर पांडेय ने जीता दर्शकों का दिल, 'जनता दरबार' ने किया...

मनोज आर पांडेय ने जीता दर्शकों का दिल, ‘जनता दरबार’ ने किया शानदार दूसरा सप्ताह में एंट्री

जनसागर टुडे

वाराणसी- जैसा नाम वैसा काम… जी हां! युवा दिलों के राजा हरफनमौला मनोज आर पांडेय (एमआरपी) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे वाकई दिलों के राजा हैं। उनके लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म ‘जनता दरबार’ सिनेमाघरों में शानदार दूसरे सप्ताह में एंट्री कर लिया है। जिससे उनके फैंस और दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यह फिल्म सामाजिक मुद्दे पर बनाई गई है, लेकिन साथ में कमर्शियल तड़का भी दिया गया है, ताकि दर्शकों को भरपूर मनोरंजन भी मिल सके। इस फिल्म की अपार सफलता को लेकर मनोज आर पांडेय (एमआरपी) ने अपने फैंस और सभी ऑडियंस का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है। आगे भी ऐसे ही अपना प्यार और आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की है।गौरतलब है कि सामाजिक मुद्दे पर आधारित श्री जे सोहरता प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘जनता दरबार’ के निर्माता जसवंत कुमार हैं और सह निर्मात्री संगीता प्रजापति हैं। इसका निर्देशन आर के शुक्ला ने किया है। संगीतकार साहिल खान, गीतकार प्यारे लाल यादव, स्व० श्याम देहाती व शेखर मधुर हैं। डीओपी विजय आर पांडेय,  एक्शन मास्टर सुयोग सलिल हैं। कार्यकारी निर्माता सरिता गोविंद, कुमार प्रजापति हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार मनोज आर पांडेय, चंद्रमुखी (मासूम), सृष्टि उत्तराखंडी, संग्राम सिंह पटेल, बबली नायक, बृजेश त्रिपाठी, रिंकी शुक्ला, जय सिंह, लोटा तिवारी, प्रियंका चौधरी, संजना सिल्क, जीतू शुक्ला, सत्या पाण्डे, विजय वर्मा, इमरान पिंडारी, भोला पाण्डे, समीर खान, पप्पू पाल, अनिता उपाध्याय, महेंद्र दुबे, गोविंद कुमार, राम चौधरी, धर्मेंद्र कुमार, और जसवंत कुमार हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img