Sunday, April 28, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशजल्द रिलीज होगी अथर्व नाहर और आकांक्षा दुबे स्टारर फिल्म ‘बैंड बज...

जल्द रिलीज होगी अथर्व नाहर और आकांक्षा दुबे स्टारर फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’

जनसागर टुडे-

वाराणसी-
अतरंगी कथानक पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ जल्द रिलीज होने वाली है। यह एक कॉमेडी जोनर की फिल्म है, जिसमें अथर्व नाहर और आकांक्षा दूबे लीड रोल में हैं। फिल्म के निर्माता राकेश कुमार सिंह, सह निर्माता डॉक्टर राजेन्द्र सिंह और निर्देशक प्रवीण कुमार गुड्डरी,लेखक नवीन रघबीर झा हैं। फिल्म की शूटिंग की यूपी के आजमगढ़ के खूबसूरत लोकेशन में हुई है। इस फिल्म को लेकर अभिनेता अथर्व नाहर बेहद उत्साहित हैं।

उन्होंने बताया कि कि फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ मनोरंजन से भरपूर फिल्म होगी। फिल्म की शूटिंग समाप्त हो चुकी है और अभी यह पोस्ट प्रोडक्शन फेज में है। इस फिल्म में सभी कलाकार ने अपना शत प्रतिशत दिया है। सबों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा कि फिल्म में मेरा किरदार काफी रोचक है। इसे अभी हम रिविल नहीं कर रहे हैं। लेकिन जब यह फिल्म सिनेमाघरों को हिट करेगी, तब आपको अंदाजा हो जाएगा कि फिल्म कैसी है। फिल्म में मेरे अपोजिट आकांक्षा दुबे हैं, जिनके साथ हमारी मस्त केमेस्ट्री देखने को मिलने वाली है। फिल्म में फुल धमाल होगा। मनोरंजन बेशुमार होगा। बस थोड़ा इंतजार करिए। जल्द ही फिल्म का रिलीज डेट भी आउट किया जाएगा।

गौरतलब है कि राकी फिल्म्स एलएलपी बैनर के तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ‘बैंड बज गया दूल्हा फँस गया’ की केंद्रीय भूमिका में अथर्व नाहर और आकांक्षा दूबे की रोमांटिक जोड़ी पहली बार नजर आ रही है। फिल्म के लेखक नवीन झा हैं। छायांकन अशोक पांडा, नृत्य अजित गाडे, कला इमरान का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। फ़िल्म के मुख्य कलाकार अथर्व नाहर, आकांक्षा दूबे, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, महेश आचार्य, सन्तोष श्रीवास्तव, गौरव के झा, सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, स्वीटी दत्तानी, ईला पाण्डेय, बबलू खान, रीना मौर्या, सोनिया मिश्रा, पल्लवी कोली, भानु पांडेय, शिवम सिंह आदि हैं।

- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img