Thursday, April 25, 2024
No menu items!
spot_img
spot_img
होमराज्यउत्तर प्रदेशमुख्यमंत्री ने जनपद एटा के विकास से सम्बन्धित 4 अरब 19 करोड़...

मुख्यमंत्री ने जनपद एटा के विकास से सम्बन्धित 4 अरब 19 करोड़ 75 लाख रु0 की 255 परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

जनसागर टुडे
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने रविवार को जनपद एटा के जवाहर तापीय विद्युत परियोजना परिसर, मलावन में जनपद एटा के विकास से सम्बन्धित 4 अरब 19 करोड़ 75 लाख रुपये की 255 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज जनपद एटा नई पहचान व आभा के साथ आगे बढ़ रहा है। जनपद एटा में 12 हजार 300 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत उत्पादन संयंत्र लगाया जा रहा है। यह अगले वर्ष शुरू होगा, जिससे 1320 मेगावॉट विद्युत का उत्पादन होगा। सरकार ने यह तय किया है कि मार्च, 2023 तक यहां पर 660 मेगावॉट की पहली यूनिट कार्य करना प्रारम्भ कर दे। जून, 2023 तक दूसरी यूनिट को पूरा करते हुए विद्युत उत्पादन का कार्य शुरू हो जाए। यह विद्युत उत्पादन संयंत्र एटा को एक नई पहचान देगा। साथ ही, यहां के विकास में बड़ी भूमिका का निर्वहन करेगा। मुख्यमंत्री जी ने इसके लिए जनपद एटावासियों को शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री  ने कार्यक्रम में विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये। उन्होंने कुछ युवाआंे को स्मार्ट फोन वितरित किये।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि हमें अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में इस संकल्प के साथ सभी को जोड़ा है। सभी भारतवासी आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में 75 वर्षों की सफलता की कहानी के साक्षी बन रहे हैं। 75 वर्षों की यह यात्रा इस रूप में अनुपम है कि भारत इस वर्ष ब्रिटेन को पीछे कर दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। यह भारत की प्रगति की नई कथा कहती है। आधारभूत संरचना के कार्य, हाईवे, पावर प्लाण्ट, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज, एक्सप्रेस-वेज आदि के निर्माण, यह सभी विकास की नई कहानी कहते हैं। यह विकास की गति को तीव्रता प्रदान करते है।  मुख्यमंत्री  ने कहा कि संकट के इस दौर में देश के 80 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न की सुविधा उपलब्ध करायी। उत्तर प्रदेश में 15 करोड़ लोगों को माह में दो बार निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराने का कार्य डबल इंजन की सरकार ने किया। 200 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोजेज देश में निःशुल्क उपलब्ध करायी गयी। प्रदेश में अब तक 39 करोड़ वैक्सीन की डोजेज निःशुल्क उपलब्ध करायी जा चुकी हैं। यह सभी कार्य आम जनता के प्रति सरकार के रचनात्मक और संवेदनशील व्यवहार को प्रदर्शित करते हैं। यह शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने का माध्यम भी बना है।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि आज जनपद एटा में 255 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हो रहा है। इनमें लोकार्पित की जाने वाली परियोजनाओं की संख्या 149 तथा शिलान्यास की जाने वाली परियोजनाओं की संख्या 106 है। इनमें सड़क, ग्राम्य विकास, नगर विकास, चिकित्सा, शिक्षा तथा पशुपालन आदि विकास की वे सभी परियोजनाएं हैं, जो आम जनमानस के जीवन मंे परिवर्तन का कारक बन सकती हैं। यहां विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के पात्र लाभार्थियों में से कुछ को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये हैं।
मुख्यमंत्री  ने कहा कि समाज के विभिन्न तबकों के लिए शासन की योजनाएं लागू की जा रही है। डबल इंजन की सरकार ने निराश्रित महिला पंेशन, वृद्धावस्था पेंशन तथा दिव्यांग पेंशन की राशि को 300 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 रुपये प्रतिमाह किया है। ग्रामीण अथवा शहरी क्षेत्रों के सभी निराश्रित परिवारों को सिर ढकने के लिए ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के माध्यम से आवास उपलब्ध कराये जाने की कार्यवाही युद्ध स्तर पर चल रही है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के प्रधानमंत्री जी के आह्वान को जमीनी धरातल पर लागू करने का काम प्रदेश में किया जा रहा है। बेटी के जन्म से लेकर उनके विवाह योग्य होने तक ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ चलायी जा रही है। इस योजना के अन्तर्गत 14 लाख से अधिक बेटियां लाभ प्राप्त कर रही हैं। ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के माध्यम से प्रदेश में अब तक 02 लाख से अधिक बेटियों का दहेज रहित विवाह सम्पन्न किया जा चुका है। यह एक प्रगतिशील कदम है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि युवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग’ संचालित की जा रही है। यह उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समक्ष बना रही हैं। प्रदेश के युवा को जाति, मत-मजहब, क्षेत्र तथा भाषा के भेदभाव के बिना नौकरी दी जा रही है। जनपद एटा में स्थापित हो रहा थर्मल पावर प्लाण्ट हजारों नौजवानों को नौकरी की सुविधा उपलब्ध करायेगा। मुख्यमंत्री  ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन से थर्मल पावर प्लाण्ट के आस-पास के गांवों के विद्यालयों को, जिनमें ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य नहीं हुए हैं, सी0एस0आर0 की धनराशि से विकसित करते हुए, उनमें स्मार्ट क्लास की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए कहा। यहां एक स्किल डेवलपमेन्ट सेन्टर खोलंे, जिसके माध्यम से यहां के पॉलिटेक्निक तथा आई0टी0आई0 उत्तीर्ण नौजवानों का कौशल विकास कर रोजगार और नौकरी उपलब्ध करायी जा सके। सी0एस0आर0 की धनराशि के बेहतर उपयोग से यहां के नौजवानों को आगे बढ़ने का एक माध्यम मिलेगा।
मुख्यमंत्री  ने जनपदवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज सरकार की किसी भी योजना का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है। प्रधानमंत्री जी के विजन के परिणामस्वरूप गरीब को उसका अधिकार प्राप्त हो रहा है। हर व्यक्ति प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की व्यवस्था पर गौरव की अनुभूति करता है। प्रदेश में अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सभी कार्यक्रम अनवरत रूप से आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश के विकास में पैसा बाधक नहीं बनेगा। विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होगी। प्रदेश सरकार सभी युवाओं, नौजवानों, किसानों तथा महिलाओं और समाज के सभी तबकों को विकास की योजनाओं से जोड़कर उनके जीवन में व्यापक परिवर्तन लाने का कार्य करेगी।
- Advertisement -spot_img

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -spot_img

NCR News

Most Popular

- Advertisment -spot_img